राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से कहा कि वह चुनाव में मिली हार के ‘झटके’ से उबर कर फिर से अपना संतुलन बनाए और अंदरूनी कलह समाप्त करे।
भागवत ने भाजपा की मौजूदा स्थिति के बारे में कहा कि उसके हालात से संघ के खुश होने या नाखुश होने का कोई सवाल नहीं है। जो कुछ करना है, पार्टी को करना है। वह अच्छा करेगी तो अच्छा पाएगी, गलत करेगी तो भुगतेगी।
भाजपा में मचे अंतर्कलह और उठापटक के बारे में भागवत ने कहा कि साफ है कि जो हो रहा है, नहीं होना चाहिए। यह रूकना चाहिए...यह सब किसी को अच्छा नहीं लगता। लेकिन करना भाजपा को ही है।
भाजपा का नाम लिए बिना सरसंघचालक ने कहा कि नेता, पार्टी, सरकार, अवतार समाज को बदलने में केवल सहायक होते हैं और स्वार्थ भुलाकर ही समाज परिवर्तन संभव है। सामाजिक संगठन के बिना बदलाव संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह कहना ठीक नहीं है कि भाजपा पतन की ओर जा रही है, उसे चुनाव में हार का झटका मिला है लेकिन अब उसे अपने को संतुलित कर लेना चाहिए और हमें लगता है कि वह ऐसा कर लेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संघ को नहीं लगता कि भाजपा एकात्म मानववाद से दूर जा रही है लेकिन वह ऐसा आचरण करें कि जनता को भी ऐसा नहीं लगे।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से गुरुवार को हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर संघ प्रमुख ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को सलाह दी कि सब लोगों को एकता बनाकर चलना चाहिए, सब लोग एक मत से चले और पार्टी को संकट से निकालें।
भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में भी पार्टी को ही तय करना है लेकिन अगर वह हमसे सलाह मांगेगी तो हम उसे सुझाएँगे लेकिन बिन माँगे कोई राय नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि संघ का अपना खुद का इतना बड़ा काम है कि उसे न तो राजनीति का काम करने की फुर्सत है और न ही वह राजनीतिक माथापच्ची में पड़ना चाहता है।
यह कहे जाने पर कि कुछ दिन पहले उन्होंने ही कहा था कि भाजपा की कमान युवाओं को सौंपी जानी चाहिए और इसके लिए उनके पास 75 नाम हैं, संघ प्रमुख ने कहा कि वह अभी भी इस बात पर कायम है और भाजपा सलाह माँगे तो वह ये नाम सुझाने को तैयार है, लेकिन तय भाजपा को ही करना है।
जसवंतसिंह की विवादास्पद पुस्तक के बाद महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल के बारे में उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि संघ की नजर में ये सभी नेता हमारे आदर्श हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...