अमेरिका में मौसम बदलने के साथ ही एलर्जी से होने वाला फ्लू भी फैलता है। इस बार इस सामान्य फ्लू के साथ स्वाइन फ्लू भी फैलने की आशंका से चिंतित है अमेरिका। प्रशासन ने आगाह किया है कि अमेरिका की आधी आबादी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ सकती है तथा यहां के 90 हजार लोग तक इस बीमारी के कारण जान गंवा सकते हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के वैज्ञानिक एवं तकनीकी सलाहकारों ने आगाह किया है कि अमेरिका में करीब 18 लाख लोगों को एच1एन1 संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड सकता है, जिनमें तीन लाख लोगों को सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराना पड सकता है।
सलाहकारों ने कल जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि देशभर के अस्पतालों के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) के लगभग सारे बिस्तरों को फ्लू के मरीजों के लिए देना पड सकता है।
इस रिपोर्ट से चिंतित अमेरिकन हास्पिटल एसोसिएशन के जेम्स बेंटली ने कहा कि यदि फ्लू के इतने सारे मरीज आते हैं तो हृदय की बाई पास सर्जरी या हार्निया आपरेशन जैसे महत्वपूर्ण आपरेशन भी स्थगित करने पड जाएंगे। इससे बहुत विकट स्थिति हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि हमारे पास छह महीनों के लिए 18 लाख लोग भर्ती हो जाये तो बडी मुसीबत खडी हो जाएगी। श्री ओबामा ने इस स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए वैज्ञानिक सहालकारों से फ्लू के टीके का उत्पादन तेज करने को कहा है। शुरूआती टीके के सितंबर मध्य तक बाजार में आ जाने की आशा है।
अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा मामलों की मंत्री कैथलीन सिबैलियस ने कहा कि यह कोई मामूली फ्लू नहीं है। एच1एन1 का यह विषाणु अत्यंत घातक है। उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा उन्हें भी नहीं है कि सर्दियों में यह क्या रूप अख्तियार करेगा लेकिन इससे काफी अधिक लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि टीका बनाने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। अक्टूबर मध्य तक टीके बाजार में आसानी से उपलब्ध होंगे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...