स्वाइन फ्लू के कारण सीआरपीएफ के एक जवान सहित चार लोगों की मृत्यु होने के बाद देश भर में इस वैश्विक महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 48 हो गई। इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने इस स्थिति का ठीकरा राज्यों के सिर पर फोड़ते हुए कहा है कि इस बीमारी से निपटने के लिए राज्य ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
सुरक्षा बल में किसी जवान की मृत्यु का पहला मामला सामने आया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि स्वाइन फ्लू को रोकने में राज्य सरकारें अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रही हैं।
नागपुर में शुक्रवार को 60 वर्ष की एक महिला की स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामले के कारण मृत्यु हो गई। सीआरपीएफ जवान वाईएस राव की 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि उसके स्वैब के नमूनों की जांच से कल पुष्टि हुई कि राव को स्वाइन फ्लू का संक्रमण था। आजाद ने एक बैठक में कहा कि राज्य सरकारों को अपने दायित्व के पालन में कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रही हैं।
स्वाइन फ्लू के कारण कर्नाटक में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि महाराष्ट्र में 22 लोगों की मृत्यु हो गई। गुजरात में पाँच, छत्तीसगढ़ में तीन, दिल्ली में दो, तमिलनाडु में दो, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि केन्द्र की तमाम कोशिशों के बावजूद राज्य अपना दायित्व नहीं निभा पा रहे हैं।
राजधानी में स्वास्थ्य मंत्रियों को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि केन्द्र एक हद तक ही जा सकता है, आप हमसे उस हद से आगे जाने की अपेक्षा मत कीजिए। उन्होंने कहा कि यह हमारी अधिकतम क्षमता है। इससे आगे राज्य सरकारों को अपने दायित्वों को निभाना है।
आजाद ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में कहा कि केंद्र सरकार ही दवा खरीदने, टीके की खोज करने एवं डॉक्टरों के प्रशिक्षण सहित सब कुछ कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं राज्य स्तर के अधिकारियों से रात के 10 बजे तक बैठने और कुछ रिपोर्ट देने एवं काम करने की उम्मीद करता हूँ। राष्ट्रीय स्तर पर हमारे हस्तक्षेप के कारण हमें इतनी सफलता मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की भी एक सीमा है। मैं सभी मंत्रालयों एवं सचिवालयों से अनुरोध करता हूँ कि वे सक्रिय हों एवं अस्पतालों की पहचान करें।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...