राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आम लोगों की शिकायतें आसानी से दर्ज कराने के लिहाज से एक हेल्पलाइन पोर्टल की शुरुआत की।
राष्ट्रपति भवन की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस पोर्टल हेल्पलाइन डॉट आरबी डॉट एनआईसी डॉट इन पर आम लोग आसानी से अपनी शिकायतें कहीं से भी किसी भी समय राष्ट्रपति तक सीधे पहुँचा सकते हैं।
इसके अलावा नागरिकों को इसी हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत या आवेदन की ताजा स्थिति की भी जानकारी मिल सकती है।
इस नए पोर्टल की विशेषताओं में बड़ी ई-याचिकाओं को दर्ज कराना, स्कैन किए हुए दस्तावेज भेजना तथा ई-मेल से शिकायत प्राप्ति की सूचना मिलना शामिल है।
शिकायतों की जांच राष्ट्रपति भवन की हेल्प लाइन डेस्क करेगी और उसके बाद उनको संबंधित विभागों को भेज दिया जायेगा । इस पर होने कार्रवाई का फैसला किया जायेगा और फिर शिकायतों को मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों को अग्रेसित कर दिया जाएगा।
राष्ट्रपति भवन में अब तक कोई ऐसा तंत्र नहीं था जिससे यह पता चल सके कि उनके द्वारा भेजी गई शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई। इसी समस्या के समाधान के लिए यह नया पोर्टल शुरू किया गया है।
इससे सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारें अब राष्ट्रपति भवन से कार्रवाई के लिए आने वाली शिकायतों को नजरअंदाज नहीं कर पाएँगी।
राष्ट्रपति भवन में औसतन प्रतिदिन 750 शिकायतें मिलती हैं, इनमें 50 प्रतिशत से अधिक शिकायतें डाक द्वारा मिलती है बाकी ई-मेल और फैक्स द्वारा प्राप्त होती हैं। अधिकांश शिकायतें जनसुविधाओं से लेकर पुलिस अत्याचार, सरकारी तंत्र, निजी समस्याएँ और सरकारी मदद से संबंधित होती हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
प्रेग्नेंसी के दौरान नाजुक हालत से जूझ रही एक भारतीय महिला की आयरलैंड के एक अस्पताल में मौत हो गई। महिला को बचाया जा सकता था मगर डॉक्...
-
दिल्ली । महंगाई के कारण आने वाले त्योहारों के लिए लोग खास उत्साहित नहीं दिख रहे हैं। उत्साह दिखाने का मतलब है, घर का बजट अगले दो तीन ...