
नवगछिया एसपी गोपाल प्रसाद समेत राज्य के सात पुलिस अधिकारियों को आईपीएस बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। गुरूवार को भारत सरकार के होम विभाग ने इस पर अपनी मंजूरी दे दी है। अब तक ये अधिकारी बीपीएस के तहत अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। जिन सात पुलिस अधिकारियों को आईपीएस मिला है उनमें कटिहार के रेल एसपी विनोद चौधरी, लक्खीसराय के एसपी शिवेश्वर शुक्ला, शेखपुरा एसपी इन्द्रानंद मिश्र, मंजू मिश्रा, जमुई के डीएसपी चंद्रशेखर प्रसाद आदि शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार पुलिस सेवा के इन पुलिस अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग में शामिल करने का मामला डेढ़ साल से केन्द्र सरकार के गृह विभाग में लंबित था।