नवगछिया बाज़ार के जनक सिंह रोड स्थित बैथल मिशन पब्लिक स्कूल से सोमवार को सबेरे दो छात्र (सगे भाई )सात वर्षीय अभिषेक कुमार और दस वर्षीय अभिमन्यु कुमार लापता हो गए। उनके पिता राजकुमार यादव ने दोनों की काफी खोजबीन की पर उनके नहीं मिलने पर उन्होंने स्थानीय थाने में सनहा दर्ज कराया। इस संबंध में प्रोफेसर कालोनी में रहनेवाले लड़कों के मामा सुबोध यादव ने नवगछिया पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे स्कूल के शिक्षक शिवेन्द्र ने बताया कि दोनों बालक स्कूल से लापता है। अभिमन्यु कुमार वर्ग 2 का तथा अभिषेक कुमार नर्सरी का छात्र है। घटना की प्राथमिकी लड़के के पिता राजकुमार यादव के बयान पर दर्ज की गई है। इस संबंध में पुलिस ने रात्रि में बताया कि दोनों छात्र कटिहार चले गए थे। उन्हें वहां रेलवे स्टेशन से ढूढ़कर उनके परिजन ले आए हैं। दोनों छात्रों ने नहीं मिलने तक उनके परिजन चिंता से परेशान रहे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...