08 जुलाई, 2009
मदरौनी में कटाव जारी, सुरक्षित स्थल की तलाश में ग्रामीण
कारगिल शहीद प्रभाकर सिंह का गांव मदरौनी आने वाले दिनों में नवगछिया के नक्शे से समाप्त हो जाए तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। दरअसल पांच दिनों से जारी भीषण कटाव के कारण गांव का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। तेज कटाव को देख ग्रामीणों को इस बात का डर है कि कब यहां के बचे हुए घर भी कोसी में समा जाएं। जानकारी के अनुसार वर्ष 87 से ही इस गांव में कटाव चल रहा है। यह कटाव हर साल गांव के कुछ न कुछ लोगों को बेघर कर रहा था। पिछले साल कटाव के कारण करीब पचास घर नदी में विलीन हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि दो जुलाई की सुबह से ही यहां कटाव का तांडव चल रहा है जो अब और तीव्र हो चुका है। पूर्व मुखिया विभाष सिंह, लालबहादुर सिंह व शैलेन्द्र प्रसाद सिंह का आरोप है कि कोसी पर करीब एक करोड़ बीस लाख की लागत से चला कटाव निरोधी कार्य कटाव रोकने में विफल साबित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कटाव निरोधी कार्य में काफी छोटे बोल्डर लगाए गए हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में पूरा कटाव निरोधी कार्य कोसी में समा जाएगा। दूसरी ओर सहायक अभियंता कौशल किशोर मिश्र व कनीय अभियंता गणेश प्रसाद यादव ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया है। अभियंताओं का कहना है कि कार्य की गुणवत्ता सही है तथा जहां कटाव हो रहा है वह क्षेत्र कटाव निरोधी कार्य से काफी दूर है। मुख्य अभियंता राजेन्द्र प्रसाद महतो ने बताया कि विभाग की ओर से मदरौनी गांव में कोसी नदी किनारे करीब आठ सौ मीटर वर्क का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन विभाग ने यहां सिर्फ पांच सौ मीटर कार्य की सहमति प्रदान करते हुए उसी अनुरूप राशि उपलब्ध कराई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...