देवघर जिला प्रशासन की ओर से बैद्यनाथधाम में जलाभिषेक की विशेष सुविधा बंद करने पर आक्रोशित डाक कांवड़ियों पर सुल्तानगंज में बुधवार को पुलिस ने लाठियां बरसायीं। लाठीचार्ज में करीब 20 कांवड़िए घायल हो गये। इधर डाक बम के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बंद करने के फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी से बातकर आपत्ति जतायी है। राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि डाक कांवरियों को विशेष सुविधा चालू कराने पर विचार करेंगे।
विदित हो कि सुल्तानगंज से जल भरकर भोले बाबा पर चढ़ाने वाले डाक कांवड़ियों की हर साल काफी संख्या होती है। डाक बम रास्ते में बिना रुके देवघर पहुंचते हैं। पिछले साल तक डाक बम को भागलपुर जिला प्रशासन मंदिर में विशेष सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन कर प्रमाण पत्र देता था। इस बार यह सुविधा बंद हो गयी।
इस निर्णय से आक्रोशित डाक कांवड़िए मंगलवार से ही सीढ़ी घाट पर जमा थे। बुधवार को उनके धैर्य की सीमा टूट गयी और उन्होंने सीढ़ी घाट पर लगे स्वास्थ्य शिविर और जिला सूचना केंद्र में तोड़फोड़ की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस और सैप के जवानों ने लाठियां बरसायीं।
वहीं श्रावणी मेला के पहले दिन बुधवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 40 हजार और बासुकिनाथ में नागेश लिंग पर तकरीबन 25 हजारकांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...