मुंबई हमलों के आरोपी आमिर अजमल कसाब ने विशेष अदालत में जज के सामने कहा कि मुझे फांसी की सजा दी जाए. कसाब ने कहा कि मैंने बगैर किसी दबाव में आकर अपना बयान दिया है.
कसाब द्वारा अदालत के समक्ष अपना गुनाह कबूल किए जाने के बीच कानूनी विशेषज्ञों ने राय दी है यदि अदालत उसे 26/11 हमलों के मामले में दोषी पाती है तो उसे मृत्यदंड मिलने की अधिक संभावना है.
वरिष्ठ वकील मजीद मेमन ने कहा कि यह मामला स्पष्ट तौर पर दुर्लभतम श्रेणी में आता है जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने परिभाषित किया है. लिहाजा यदि अपराध साबित होता है तो कसाब को मौत की सजा ही होगी. एक अन्य वकील श्रीकांत शिवाडे ने कहा, 'यदि आरोप साबित हो जाता है तो यह मामला दुर्लभतम श्रेणी में आएगा तथा इसके लिए तय की गई सजा महज मृत्युदंड है.
वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि यदि अदालत कसाब को आरोपी पाती है तो वह अपराध की गंभीरता के आधार पर सजा तय करेगी. इस मामले में यह एक गंभीर अपराध है तथा कसाब के दोषी पाए जाने पर उसे मौत की सजा हो सकती है. वकील सैयाजी नागरे ने कहा कि कसाब ने पहला अवसर मिलने पर अपना अपराध कबूल नहीं किया था. उसने यह काम तब किया जब सुनवाई आगे बढ़ गई थी और कई गवाहों से जिरह की जा चुकी थी.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...