पाकिस्तान की स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अभियान के कारण विस्थापित हुए लगभग 20 लाख शरणार्थियों में से चार लाख अपने घरों को लौट चुके हैं।
पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता कार्यक्रम के संयोजक वूल्फगैंग हार्बिन्जर ने कहा कि गत 10 दिनों में तीन लाख 85 हजार से अधिक शरणार्थी अपने घरों को लौट चुके हैं। बुनेर और स्वात के कुछ इलाको में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए अधिकारियों ने कार्यक्रम शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत में सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में सबसे अधिक ये क्षेत्र प्रभावित हुए थे।
न्यूयॉर्क स्थित संरा मुख्यालय में प्रवक्ता ने हार्बिन्जर के बयान के हवाले से कहा कि मानसून के मौसम की शुरुआत और लौटने वाले लोगों की जरूरतें बढ़ने के साथ पाकिस्तान में जटिल मानवीय स्थिति के कारण समय बहुत महत्वपूर्ण है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...