मध्यप्रदेश के प्रमुख नगर इंदौर सहित राज्य के अनेक इलाकों में बुधवार को भारी वर्षा से हुए जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। छिंदवाड़ा जिले में नाला पार करते समय महाराष्ट्र के तीन लोग बह गए हैं।
इंदौर में वर्षा ने स्थिति अधिक खराब हो गई है शहर में 33 घंटों के दौरान 111 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। इससे एक दर्जन से अधिक इलाकों में पानी भर गया है। नगर निगम आयुक्त एसबी सिंह ने स्थिति से निपटने के लिए इंदौर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
एरोड्रम रोड पर के कालोनी में 20 मकानों में पानी भर गया है। भारी वर्षा के चलते विमान तल से छह विमान सेवाओं को रद्द कर दिया है।
इंदौर-महू सड़क मार्ग एक पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद हो गया है। इंदौर से महू मीटर गेज ट्रेन मार्ग भी राऊ स्टेशन के पास गेट नंबर 255 पर पटरी पर पानी आने से शाम से बंद है। राऊ में इंदौर से रवाना हुई एक पैसेंजर ट्रेन शाम से ही खड़ी है।
इधर देवास जिले में सोनकच्छ के समीप पुल पर पानी आने से भोपाल इंदौर राजमार्ग शाम से बंद हो गया है। इंदौर के अलावा हरदा, सीहोर, खरगोन, देवास, रायसेन और रतलाम सहित अनेक जगहों पर आज भी जोरदार बारिश हुई, जिससे इन क्षेत्रों में नदी नालों में उफान के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
रायसेन जिले में बरेली के पास बारना पुल पर पानी आने से भोपाल-जबलपुर मार्ग क्रमांक 12 भी बंद है। अनुविभागीय दंडाधिकारी अमरसिंह ने बताया कि मार्ग के ओबेदुल्लागंज के समीप मार्ग के दोनों तरफ यातायात बंद कर दिया गया है, जिससे वाहनों की कतारें लग गई हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव विकास खंड मे नागद्वारी मार्ग पर नाले पर बनी रपट पार करते समय महाराष्ट्र के तीन यात्री बह गए, जो पचमढ़ी में आयोजित नागद्वारी मेले में जा रहे थे।
खरगोन जिले में लगातार बारिश से नदी नालों में उफान आ गया है। जिले की सँकड़ी, हथिनी, महेश्वरी, वंशावली, इंद्रावती और वेदा और कुंदा नदिया उफान पर हैं। जुलवानिया मार्ग पर पुल पर पानी आने से खरगोन का महाराष्ट्र और गुजरात से सड़क संपर्क टूट गया है।
खरगोन जिले के भीकनगाँव में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर वर्षा हुई है। खरगोन में 35 मिमी, गोगाँवा में 60, सेगाँव में 41, भगवानपुरा में 33, झिरन्या में 46, बड़वाह में 42, महेश्वर में 37 एवं कसरावद में 48 मिमी वर्षा हुई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...