शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन के दावे करने वाली संप्रग सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि मंत्रालय के पास नए केन्द्रीय विद्यालय खोलने के लिए पैसा नहीं है।
सिब्बल ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान घनश्याम अनुरागी के सवाल के जवाब में नए केन्द्रीय विद्यालय खोलने में यह कहते हुए अपनी लाचारी जाहिर की कि उनके मंत्रालय के पास 11वीं पंचवर्षीय योजना में देश में कोई भी नया केन्द्रीय विद्यालय खोलने के लिए पैसा नहीं है और जब तक धन की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक कोई भी नया केन्द्रीय विद्यालय नहीं खोला जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि देश में इस समय 981 केन्द्रीय विद्यालय हैं और उनके मंत्रालय को पिछले बजट में केवल 1500 करोड़ रुपया मिला जो मौजूदा केन्द्रीय विद्यालयों को चलाने में ही खर्च हो गया।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने 4600 करोड़ रुपये की माँग की थी लेकिन उसे केवल 1500 करोड़ रुपए मिले।
सिब्बल ने लाचारी जाहिर करते हुए कहा कि 1500 करोड़ रुपये में और केन्द्रीय विद्यालय नहीं बनाए जा सकते। उन्होंने बताया कि देश में इस समय 275 ऐसे असैनिक जिले हैं जहाँ कोई भी केन्द्रीय विद्यालय नहीं है।
लेकिन सिब्बल ने साथ ही दृढ़ता के साथ कहा कि सरकार की योजना देश के हर जिले में एक केन्द्रीय विद्यालय खोलने की है क्योंकि केन्द्रीय विद्यालयों के बच्चे अन्य सभी सरकारी और निजी विद्यालयों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...