अपराधियों के लिए स्वर्ग माने जाने वाला नवगछिया का इलाका ठगों का भी अभ्यारण्य बना हुआ है। ताजा मामला मोबाइल टावर के नाम पर ठगी का है। टावर के नाम पर लोग ठगों के दिखाए जाने वाले सपनों में इस कदर फंस जाते हैं कि नौकरी व टावर लगाने के नाम पर अपनी अंटी ढीली करने में आगे नाथ न पीछे पगहा देखते हैं। अरविन्द चौधरी के कथित अपहरण की कहानी सामने आने के बाद ठगी का खेल सार्वजनिक हो गया। मोबाइल टावर के नाम पर जिन लोगों को जेल भेजा गया है उनमें से अधिकांश शिक्षक बहाली में भी कहीं न कहीं सक्रिय रहे हैं।
तीन दिन पहले ही भवनपुरा के पप्पू जायसवाल ने राघोपुर नन्हकार के शशि शेखर सुमन उर्फ जंगला दास व उसके भाई अमित कुमार दास के विरुद्ध कोर्ट में धोखाधड़ी का मामला दायर किया था। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश खरीक थाने को कोर्ट ने दिया था। सूचक का कहना है कि बीते साल चार जुलाई को उसके घर पर अभियुक्तगण आए और कहा कि वे दोनों टावर दिलाने का काम करते हैं। अगर टावर लेना है या सगे संबंधी या दोस्त को टावर लगाना है तो प्रति व्यक्ति साठ हजार रूपये देना होगा। तीन माह के अंदर इच्छा के अनुरूप जिस कंपनी का टावर चाहिए लग जाएगा। पूर्व परिचित होने के कारण सूचक ने साठ हजार रुपये बीते साल 12 अक्टूबर को ग्रामीण दोस्त मुकेश जायसवाल अजय कुमार जायसवाल, मनोरंजन जायसवाल, मनोरंजन साह के समक्ष दिया। इतना ही नहीं पप्पू के दोस्त मुकेश जायसवाल से एक लाख बीस हजार रुपया, अजय जायसवाल से एक लाख पन्द्रह हजार रुपया, मनोरंजन साह से साठ हजार रूपया, गंगा राम यादव से साठ हजार रुपया टावर के नाम पर लिया गया। कुल 4.15 लाख रुपया ठगी करने के बाद आरोपियों ने टावर के नाम पर टाल मटोल शुरू कर दिया। दस माह बाद टावर नहीं लगने पर दो जुलाई को जब अन्य दोस्तों के साथ सूचक पप्पू टावर के संबंध में पूछताछ करने गये तो उसने टावर के नाम पर पैसा लेने की बात से साफ इंकार करते हुए परिवादी के साथ मारपीट करते हुए उसे भगा दिया। उसकी जेब से दो हजार रूपया भी ले लिया गया। दर्ज मुकदमे में ठगी का शिकार बने विश्वपुरिया के गंगा राम यादव , आना कुप्पा रूपौली के मुकेश कुमार जायसवाल, अजय कुमार जायसवाल, रतनपुरा के मनोरंजन साह को केस का गवाह बनाया गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...