लोकसभा में सुझाव दिया गया कि देश में अगर जनसंख्या नियंत्रण को सफल बनाना है तो यह व्यवस्था की जाए कि रात आठ बजे से 12 बजे तक बिजली में कटौती नहीं होने पाए जिससे लोग टीवी देख सकें और आबादी बढ़ाने के काम में ध्यान नहीं लगा पाएं।
अकाली दल के रत्न सिंह अजनाला ने सदन में बिजली मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सदस्यों के ठहाकों के बीच यह सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने आबादी नियंत्रण का यह अनूठा सुझाव दिया था कि इसके लिए सभी परिवार रात आठ से 12 बजे तक टीवी देखें और उसके बाद सो जाएं।
अजनाला ने बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुखातिब होते हुए कहा मंत्री जी जब आप रात आठ से 12 बजे तक बिजली ही मुहैया नहीं कराएंगे तो लोग टीवी कैसे देखेंगे और अपने को आबादी बढ़ाने के काम से दूर कैसे करेंगे। उन्होंने बिजली मंत्री से कहा कि वह अपने स्वास्थ्य मंत्री की इस अनूठी सोच को व्यावहारिक बनाने में मदद करने के लिए रात आठ से 12 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।
बाद में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की जनसंख्या नियंत्रण की तरह बिजली मंत्री की बिजली पैदा करने की योजनाएं भी अव्यावहारिक और हवाई हैं।
22 जुलाई, 2009
'आबादी नियंत्रण करना है तो रात 8-12 बजे तक बिजली दें'
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...