नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी के समर्थन में एनडीऐ के युवा ब्रिगेड ने बुधवार को खुल कर समर्थन करते हुए पुरे मामले को बेबुनियाद बताते हुए मुख्य मंत्री से जाँच की मांग की है। जदयू राज्य परिषद् के सदस्य विमल देव राय , युवा जदयू महासचिव ज्ञानदेव पटेल , भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजय सिंह, युवा जदयू जिला अध्यक्ष अनिल पटेल द्वारा प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत में हो रही घटना की भर्त्सना की गई। राज्य परिषद् सदस्य विमल्देव राय ने कहा की नप उपाध्यक्ष के इशारे पर यह सब हो रहा है। जो हमारी पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। अनिल पटेल ने कहा कि कार्यालय सहायक स्थानीय होने के बावजूद कई वर्षों से पद पर जामे हुए है। ज्ञानदेव पटेल ने कहा है कि हमारी टीम मुख्यमंत्री से मिलकर नप में हो रही गैर कानूनी कार्यों कि जानकारी देगी तथा जाँच कर दोषियों पर करवाई कि मांग करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान 'आलोक गुप्ता मनमानी छोड़ो नहीं तो जाओगे जेल' के नारे भी लगाये गए।
इस दौरान प्रफुल्ल कुमार, मुकेश राणा, कुमार गौरव, संजय सिंह, शमशेर आलम तथा अजित कुमार के अलावे कई लोग उपस्थित थे जिन्होंने नप अध्यक्षा रेखा देवी का समर्थन किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...