05 जून, 2009

जानलेवा हमले की सर्वत्र निंदा

बिहपुर प्रखंड प्रमुख अरविन्द चौधरी पर जानलेवा हमले की सर्वत्र निंदा हो रही है। सांसद प्रतिनिधि विजय सिंह प्रमुख , प्रवीण भगत, मनोज पाण्डेय, डा० विमला राय, सत्येन्द्र नारायण चौधरी, सुबोध सिंह, सुरेश भगत, मुकेश राणा, विमलदेव राय तथा राजद के राजेंद्र यादव , कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह, शीतल प्रसाद सिंह निषाद, शंकर सिंह अशोक ने घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कांड का पूर्ण उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इधर एसपी गोपाल प्रसाद ने घायल प्रमुख से बेगुसराय में मिलकर कई सुराग प्राप्त किए हैं। जिसके आधार पर बिहपुर और खरीक के थाना अध्यक्षों को अपराधियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार