पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कप्तान यूनिस खान का इस्तीफा खारिज करते हुए उन्हें 2011 विश्व कप तक टीम की कमान सौंप दी, जिससे मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद उनकी कप्तानी को लेकर चल रही अनिश्चितता भी समाप्त हो गई।
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट ने संवाददाताओं से कहा कि बोर्ड ने यूनिस का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है और वह अगले विश्व कप तक कप्तान बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उसे कप्तानी से हटाने का कोई कारण नजर नहीं आता। उन्होंने टीम के साथ बेहतरीन काम किया है और जब तक वह फिट और फॉर्म में रहते हैं और चयनकर्ता उन्हें चुनते रहते हैं तो वह अगले विश्व कप तक हमारे कप्तान बने रहेंगे।
इस घोषणा ने यूनिस के विरोधियों की उम्मीद तोड़ दी है, जिन्होंने उनके खिलाफ अभियान चलाया हुआ था और दावा किया था कि यूनिस को अगर टीम का कप्तान बरकरार रखा जाता है तो कुछ सीनियर खिलाड़ी बगावत कर सकते हैं। बट ने कहा कि बोर्ड ने शाहिद अफरीदी को भी अगले साले वेस्टइंडीज में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप तक टी20 टीम का कप्तान बरकरार रखा है।
नेशनल असेंबली की खेलों की स्थायी समिति और इसके प्रमुख जमशेद दस्ती की पूछताछ से नाराज होकर यूनिस ने इस्तीफा दे दिया था। दस्ती ने आरोप लगाया था कि हाल में दक्षिण अफ्रीका में चैम्पियन्स ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम जानबूझकर हारी। बट ने हालाँकि यूनिस का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और गुरुवार को लाहौर में मुलाकात के दौरान उन्हें मनाने की कोशिश की।
पीसीबी प्रमुख ने मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम, कोच इंतिखाब आलम, टीम मैनेजर यावर सईद, सहायक मैनेजर शफकत राणा और उप कप्तान शाहिद अफरीदी से भी मुलाकात की। बट ने कहा कि पीसीबी ने इस साल जनवरी में जब यूनिस को कप्तान बनाया था तो बोर्ड ने उनके कार्यकाल पर कोई चर्चा नहीं की थी।
उन्होंने कहा लेकिन बेशक अब वह किसी और अन्य कप्तान की तरह सुरक्षा चाहता है, इसलिए वह अगले विश्व कप तक हमारा कप्तान बने रहेंगे। यूनिस ने अच्छा काम किया है और यह सही है।
मैच फिक्सिंग के आरोपों के बीच यूनिस के इस्तीफे का बचाव करते हुए बट ने कहा था कि यह सीनियर खिलाड़ी की स्वभाविक प्रतिक्रिया थी। बट ने कहा कि इतनी सारी चीजें होने के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दी और अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं भी ऐसा ही करता।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...