भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ने अर्जुन पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
साइना ने यह पुरस्कार अपने माता-पिता और कोच पुलैला गोपीचंद को समर्पित करते हुए कहा कि मुझे गर्व महसूस हो रहा है। इससे मुझे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
19 वर्षीय साइना ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य शीर्ष पाँच खिलाड़ियों में पहुँचना और 2012 के लंदन ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतना है। इस समय दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी ने कहा कि शुरुआती दिनों में मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में अच्छे प्रदर्शन के बाद मैं इस समय खुद को आसमान में महसूस कर रही हूँ।
उन्होंने कहा कि जब मैंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया था तो मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा। मेरी पढ़ाई में काफी बाधा आई। लेकिन मेरे माता-पिता ने मेरा हौसला बढ़ाया और समर्थन किया। ऐसे ही कुछ मेरे कोच ने भी किया और अब इस मुकाम पर पहुँचकर मैं गर्व महसूस करती हूँ। गौरतलब है कि साइना बीजिंग ओलिम्पिक के क्वार्टर फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं।
इसके अलावा वे जूनियर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। साइना ने जून में इंडोनेशियाई सुपर सिरीज का भी खिताब अपनी झोली में डाला था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...