28 अगस्त, 2009

रथ पर विराज आज निकलेंगे खाटू नरेश

भव्य शोभायात्रा के साथ श्री श्याम मंडल, रांची का 42वां श्री श्याम महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हो जाएगा। फूलों से लदे सुसज्जित रथ पर विराजमान हो आज शहर भ्रमण पर निकलेंगे खाटू नरेश। एक तरफ जहां श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित झांकियां शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनेंगी, वहीं प्रसिद्ध भजन गायकों तथा गंगा एंड पार्टी (कोलकाता) के भजन पर श्रद्धालु भक्त गोते लगाते नजर आएंगे। पारंपरिक नगाड़ा एवं बैंड पार्टियों की प्रस्तुति से पूरा शहर गूंजता दिखेगा। मंडल के प्रचार मंत्री धीरज बंका ने बताया कि शोभायात्रा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर से शुरू होगी, जो वंशीधर अड़ुकिया लेन, कार्ट सराय रोड, गार्डन चौक, ईस्ट मार्केट रोड, ढिबरी पट्टी, मारवाड़ी टोला, गांधी चौक, पुस्तक पथ, शहीद चौक, जेजे रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट, सेवा सदन पथ होते हुए पुन: महोत्सव स्थल पहुंचेगी। मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
महोत्सव के सफल आयोजन को ले श्री श्याम मंदिर को भव्य एवं कलात्मक रूप से कोलकाता के कारीगरों द्वारा सजाया जा रहा है। डांसिंग स्टार की खोज के लिए आडिशन 30 से रांची : फैशन फियेस्टा इवेंट के तहत नटराज आर्ट इंस्टीच्यूट की ओर से ग्लैमर एंड ब्यूटी कान्टेस्ट सह डांसिंग स्टार की खोज कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतिभागियों का आडिशन 30 अगस्त से छह सितंबर तक नटराट इंस्टीच्यूट,अशोक नगर में होगा।
इस बात की जानकारी कार्यक्रम संयोजक व नागपुरी अभिनेता सूरज ठाकुर ने राजधानी प्लाजा में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से संस्थान की ओर से ब्रजकिशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा। इस दौरान माडल पिंकी कुमारी, स्मृति, आदित्य, अभय, प्रदीप, निहारिका परमार की उपस्थिति थी।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार