मशहूर फिल्म अभिनेत्री तथा रामपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जयाप्रदा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री मायावती को महिला विरोधी करार देते हुए उत्तरप्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखे प्रहार किए हैं।
सुश्री जयाप्रदा ने सपा के विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि महिलाओं का आत्मसम्मान सपा में सुरक्षित है। उत्तरप्रदेश के हालात दिनोंदिन बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश सूखे की चपेट में है। सरकार की नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री मायावती मूर्तियाँ लगवाने में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती महिला हैं, इसलिए उन्हें महिलाओं का विशेषकर ध्यान रखना चाहिए लेकिन उन्होंने तो सपा के कार्यकाल में शुरु की गई कन्या विद्याधन योजना तक को बंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मंदी को रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठा पा रही है। परमाणु करार पर पिछली केन्द्र सरकार को बचाने को सपा की भूल करार देते हुए उन्होंने कहा कि अब सपा दोबारा ऐसी गलती नहीं दोहराएगी।
जयाप्रदा के अनुसार प्रदेश सरकार आतंकवाद के नाम पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। दलित एक्ट का दुरुपयोग कर लोगों को तरह. तरह से परेशान किया जा रहा है। सपा इसका मुँहतोड़ जवाब देगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...