केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात राज्यों में सात नए भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) खोलने की गुरुवार को मंजूरी दे दी।
ये आईआईएम राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु तथा जम्मू एवं कश्मीर में खोले जाएँगे। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज सुबह बैठक में यह मंजूरी दी गई।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी ने बताया कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में सात नए आईआईएम खोलने का निर्णय लिया गया था।
इसमें से राजीव गाँधी प्रबंध संस्थान शिलांग में पहले ही खुल गया था और वर्ष 2008-09 में इसमें पढ़ाई भी शुरू हो गई थी। इसके बाद इस वर्ष बजट में वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने राजस्थान में एक आईआईएम खोलने की घोषणा की।
पहले चरण में वर्ष 2009-10 में चार आईआईएम तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु, झारखंड, राँची, रायपुर, छत्तीसगढ़ तथा रोहतक और हरियाणा में खोले जाएँगे। इसमें पढ़ाई का काम 2010-11 में शुरू होगा।
दूसरे चरण में तीन आईआईएम खुलेंगे। ये वर्ष 2010-11 में उत्तराखंड, राजस्थान तथा जम्मू-कश्मीर में खुलेंगे।
पहले चरण में स्नात्तकोत्तर कार्यक्रम में 140 छात्र लिए जाएँगे और दूसरे चरण में हर साल इनकी संख्या बढ़कर 560 हो जाएगी। इन संस्थाओं में दाखिले संयुक्त प्रवेश परीक्षा कैट के जरिये होगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...