12 अगस्त, 2009
दो इंजीनियरिंग कालेजों में 60 सीटें बढ़ी
बिहार के दो राजकीय इंजीनियरिंग कालेजों में नए शैक्षिक सत्र से सिविल इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई होगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अनुरोध को आल इंडिया कांउसिल आफ टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने स्वीकार करते हुए गया व दरभंगा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई आरंभ किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। फिलहाल इन दोनों कालेजों में साठ-साठ छात्रों के दाखिले की अनुमति मिली है। वहीं बिहार के दो निजी इंजीनियरिंग कालेज जिसमें बिहटा स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलाजी व पूर्णिया स्थित मिलिया इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलाजी शामिल हैं में भी नए सत्र से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू किए जाने की अनुमति दी गयी है। निजी इंजीनियरिंग कालेजों में भी साठ-साठ छात्रों के दाखिले को अनुमति मिली है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि मोतिहारी स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कालेज में भी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई आरंभ किए जाने को ले एआईसीटीई को लिखा गया था पर अनुमति नहीं मिली। गया व दरभंगा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कालेज में फिलहाल कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल तथा इलेक्टि्रकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स की पढ़ाई की अनुमति है। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू किए जाने को ले उपलब्ध आधारभूत संरचना के संबंध में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दरभंगा व गया में पूर्व से ही सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई से संबद्ध लैब है। शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग की देखरेख में चल रही है। पहले वर्ष में ऐसे सभी ट्रेड के छात्रों को एक ही तरह की पढ़ाई करनी होती है इसलिए एक वर्ष तक कोई परेशानी नहीं है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...