28 अगस्त, 2009

पाक में आत्मघाती हमला, 22 मरे

पाकिस्तान के खैबर कबाइली इलाके में अफगानिस्तान की सीमा से लगे जांच केंद्र पर गुरुवार को एक आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में 22 लोग मारे गए और 25 से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर सुरक्षाकर्मी हैं। एक घायल जवान ने संवाददाताओं को बताया कि हमले के समय तीस जवान इफ्तार की तैयारी में थे। तभी एक किशोर पेय पदार्थ के कई बोतलें और पानी लिए यार्ड में घुसा। इसके बाद उसने जवानों पर एक ग्रेनेड फेंका और खुद को उड़ा लिया।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार