स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर बुधवार को पाँच और लोगों की मृत्यु हो जाने के बाद देश भर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इनमें से अकेले पुणे में ही आज चार लोगों की मृत्यु हुई है। केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से एहतियाती कदम उठाने को कहा है।
पुणे के ससून अस्पताल में आज दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। इस तरह अब तक केवल पुणे में ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या दस और पूरे महाराष्ट्र में 13 हो गई है।
पुणे में आज मरने वालों में श्रावणी देशपांडे (29 वर्ष), नीता मेघानी (50), बालू कुलंद (33) और गौतम शालार (48) हैं। नासिक में इस बीमारी से मरने वाले पहले शख्स 38 साल के डॉ. रूपेश गंगुर्डे हैं। आज सुबह नासिक सिविल अस्पताल में उनकी मौत वायरल संक्रमण से हुई।
अब तक देश भर में पुणे में दस और मुंबई में दो लोगों के अलावा एक-एक व्यक्ति की नासिक, अहमदाबाद, वडोदरा, ठाणे और तिरुवनंतपुरम में इस बीमारी से मृत्यु हो चुकी है, जबकि कुल 1000 मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने स्वाइन फ्लू सहित नए किस्म के रोगों के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इनके नियंत्रण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
स्कूल-कॉलेज बंद : इस बीच संक्रमण के फैलाव में आई तेजी के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में स्कूल, कॉलेज और सिनेमा हॉल बंद करने के आदेश दिए हैं। थिएटर और मल्टीप्लेक्स जहाँ तीन दिन तक बंद रहेंगे वहीं स्कूल और कॉलेज में एक हफ्ते तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। स्वाइन फ्लू से सर्वाधिक प्रभावित पुणे के स्कूल कॉलेजों को सोमवार को बंद करने का आदेश दिया था। वहाँ सिनेमघार और मल्टीप्लेकस भी तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं।
राज्यों में केन्द्रीय दल भेजे : इस बीमारी से निपटने में केन्द्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए सभी राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों में केन्द्रीय दल भेजे गए हैं। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कल व्यक्तिगत तौर पर इन दलों से बातचीत की और मुख्यमंत्रियों से भी संपर्क किया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव विनीत चौधरी ने सभी राज्य सरकारों से टैमीफ्लू और इस रोग से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क का पर्याप्त भंडार बना लेने को कहा।
उधर दिल्ली नगर निगम ने स्वाइन फ्लू वायरस के खिलाफ व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करने वाली टिनोस्पोरा (गुलंच या गिलोय) और तुलसी के पौधे मुफ्त मुहैया कराने की घोषणा की।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...