20 जुलाई, 2009

भारत और अमेरिका आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे


भारत दौरे पर आई अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को भारतीय विदेश मंत्री एस एम कृष्‍णा से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया . संवादादाता सम्‍मेलन में हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में सहयोग की भी बात कही।
दूसरी ओर विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कहा कि भारत संरक्षणवाद के खिलाफ बोलना जारी रखेगा। कृष्णा ने कहा कि भारत और अमेरिका रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी की खरीद के अंतिम उपयोग पर निगरानी रखने के समझौते पर सहमत हुए। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि भारत और अमेरिका विदेश मंत्रियों की सह अध्यक्षता में सामरिक वार्ता पर राजी हुए हैं. हिलेरी ने कहा कि अंतिम इस्तेमाल निगरानी समझौते से रक्षा सहयोग बेहतर होगा .
हिलेरी के अनुसार भारत ने अमेरिकी कंपनियों द्वारा परमाणु बिजली संयंत्रों की स्थापना के लिए दो स्थलों पर निर्णय की जानकारी दी. हिलेरी के अनुसार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली सरकारी यात्रा पर 24 नवंबर को वाशिंगटन आएंगे. हिलेरी ने कहा कि न तो भारत और न ही अमेरिका यह चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करे.

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार