
कोसी नदी में बाढ़ आने और लगातार हो रही जल स्तर में वृद्धि के कारण अनुमंडल पदाधिकारी कपिल देव महतो की उपस्थिति में विजय घाट पर पीपा पुल को खोलने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता राम प्रबोध सिंह भी मौजूद थे। विजय घाट लगे पीपा पुल के खुल जाने से भागलपुर सहित दक्षिण बिहार का संपर्क मधेपुरा, सहरसा, फारविसगंज एवं नेपाल से कट गया। जान जोखिम में डाल कर नाव से कोसी नदी पार करना यात्रिओं की मज़बूरी हो गई है।