12 जून, 2009
जबरिया विवाह करानेवालों की गिरफ्तारी के निर्देश
बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद निवासी अवधेश मिश्र के के पुत्र अनिल मिश्र की तुलसीपुर गांव में कराए गए जबरिया विवाह के सिलसिले में गुरूवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके शर्मा के समक्ष लड़के का बयान लिया गया। एसडीपीओ को अवधेश ने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन लड़की की मांग पर सिंदुर दिलाई। उसने जबरिया शादी में लड़की पक्ष के लोगों द्वारा उसके साथ की गई जबर्दस्ती की आपबीती सुनाई। एसडीपीओ ने कहा कि कानूनन ऐसी शादी अवैध है। उन्होंने ऐसी शादी कराने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। झंडापुर ओपी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता शंभू सिंह के अलावा औलियाबाद के मदन कुमार मिश्र, रोहित कुमार, हीरा यादव व नवटोलिया के अरविन्द यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है। उधर लड़की पक्ष के इस गैर कानूनी पहल के खिलाफ पुलिस के कड़े रूख से लड़की पक्ष के सदस्यों व ग्रामीणों में हड़कंप है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस...