नई दिल्ली । टीम अन्ना में चुनाव लड़ने को लेकर मतभेद सामने आये हैं। अन्ना हजारे ने कहा है कि मतदाता जागरूक नहीं है इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते जबकि टीम अन्ना के महत्वपूर्ण सदस्य प्रशांत भूषण का मानना है कि चुनावी समर में उतरा जा सकता है। अन्ना हजारे ने कहा है कि आज का मतदाता सौ रूपये या शराब की बोतल के बदले अपना वोट दे देता है । अगर उसे कोई एक साड़ी दे दे तो वह उसे अपना वोट दे देगा। इन हालातों में अगर वह चुनाव के मैदान में उतरते हैं तो उनकी जमानत जब्त हो जायेगी। उन्होनें कहा कि जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है और यह जरूरी है कि मतदाता बिना किसी प्रलोभन के वोट दे। लेकिन हालात ऐसे नहीं है इसलिए वह चुनावों में खड़े नहीं होना चाहते। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और टीम अन्ना के कोर सदस्य प्रशांत भूषण ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज के चुनाव धन और बल के आधार पर लड़े जाते हैं । इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है। और अगर एक चुनावी क्रांति अमल में आती है तो वह चुनाव के संग्राम में उतरने को तैयार हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब टीम अन्ना के सदस्यों और अन्ना के बीच मतभेद नहीं उभरे हों । बाबा रामदेव को भ्रष्टाचार के मसले पर खुद के साथ जोड़ने तथा शिवसेना के राज ठाकरे के समर्थन के मसले पर अन्ना टीम के कुछ सदस्यों ने इससे खुद को अलग कर लिया।
अन्ना के बयान पर राजनीतिक हलकों से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। बीजेपी ने अन्ना हजारे के बयान पर कहा है कि देश के ज़्यादातर मतदाता बिना किसी भय या लालच के वोट देते हैं। पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उनकी पार्टी अन्ना के बयान से सहमत नहीं है। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि एक हद तक अन्ना की बात सही है। कुरैशी ने कहा कि चुनाव आयोग की कोशिश है कि चुनाव निष्पक्ष हों और पैसे या शराब बांटकर वोटर को प्रभावित न किया जा सके।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पुलिस जिला नवगछिया के एसपी पंकज कुमार राज ने सोमवार की रात बिहपुर के अमरपुर में हुई अपराधियों एंव सैप दंपती के बीच घटित घटना को काफी साकारात...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
कानपुर में राशन की दुकान व खुले बाजार में चीनी के मूल्यों में जबरदस्त अंतर के चलते कालाबाजारियों की चांदी है। जहां राशन की दुकान में इस समय...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आर्थिक नगरी मुंबई भारी बारिश से तरबतर हो गई तथा इस मौसम में उसके समुद्री तटों को सबसे बड़े ज्वार का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियो...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जो पिछले चार दिन के अंदर हुआ। भारतीयों ने इन चार दिनों में दो बार दीवाली मनाई। पहले 30 मार्च को चिर-प्रतिद...
-
इंडोनेशिया के जावा में पिछले हफ्ते आए जबरदस्त भूकंप में 100 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.0 थी।...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...