27 अगस्त, 2009
सड़क जाम कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें छह व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के चकमोतिपुर गांव के अपहृत कमलेश सहनी की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह से ही गांधी चौक पर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 को जाम कर दिया था. जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये पथराव शुरू कर दिया जिसमें बंगरा थाना क्षेत्र की पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गयी. सूत्रों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा जिसमें छह लोग घायल हो गये. जाम के कारण समस्तीपुर-पटना और मुजफ्फ़रपुर-बरौनी मुख्य मार्ग पर आज सुबह से ही यातायात ठप है. ग्रामीण इस अपहरण कांड में लापरवाही बरतने वाले ताजपुर थाना प्रभारी दिवान इकाराम खान को निलंबित करने, नामजद हत्यारों को गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को पांच लाख रूपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. गौरतलब है कि जिले के ताजपुर थाना के गांधी चौक से कमलेश सहनी का पिछले 20 अगस्त को अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. इस संबंध में संबंधित थाना में तीन नामजद समेत अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिले के माधोपुर दिघरूवा गांव के समीप एक नदी से अपहृत कमलेश सहनी का क्षत विक्षत शव बरामद किया था.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...