अबुजा। नाइजीरिया के प्रमुख अखबार ‘दिस डे’ के दो अलग-अलग शहरों में स्थित दफ्तरों में शुक्रवार को बम विस्फोट हुए जिनमें 37 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई और 100 लोगों से ज्यादा घायल हो गए।
सुरक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि अखबार के राजधानी अबुजा और कदुना स्थित कार्यालयों में एक के बाद एक विस्फोट हुए। अबुजा में हुए विस्फोट में 37 लोग मारे गए हैं और 100 लोग घायल हुए हैं जबकि कदुना में हुये विस्फोट में हताहतों की संख्या के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
सेफलाइव फाउंडेशन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक अबिसोला फर्नांडिस ने बताया कि राहत एवं बचाव कर्मियों ने अब तक 37 शव निकाले हैं। उन्होंने बताया कि आपदा विभाग के कर्मचारी विस्फोट में क्षत-विक्षत शवों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता युशाऊ ए. शुएब ने बताया कि दोनों घटनास्थलों पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। शुरूआती जानकारी से संकेत मिले हैं कि ये बम कार्यालय परिसरों के भीतर लगाए गए थे। इससे पहले रेड क्रॉस के अधिकारियों ने अखबार के दफ्तर से तीन शवों के मिलने की पुष्टि की थी।
अब तक किसी भी व्यक्ति या संगठन ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि संदेह के दायरे में आतंकवादी संगठन बोको हराम है क्योंकि वह देश में पहले भी इस तरह के हमले करता रहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पुलिस जिला नवगछिया के एसपी पंकज कुमार राज ने सोमवार की रात बिहपुर के अमरपुर में हुई अपराधियों एंव सैप दंपती के बीच घटित घटना को काफी साकारात...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
कानपुर में राशन की दुकान व खुले बाजार में चीनी के मूल्यों में जबरदस्त अंतर के चलते कालाबाजारियों की चांदी है। जहां राशन की दुकान में इस समय...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आर्थिक नगरी मुंबई भारी बारिश से तरबतर हो गई तथा इस मौसम में उसके समुद्री तटों को सबसे बड़े ज्वार का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियो...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जो पिछले चार दिन के अंदर हुआ। भारतीयों ने इन चार दिनों में दो बार दीवाली मनाई। पहले 30 मार्च को चिर-प्रतिद...
-
इंडोनेशिया के जावा में पिछले हफ्ते आए जबरदस्त भूकंप में 100 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.0 थी।...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...