बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच चुकी है और सेट निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। बुद्ध के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम होगा 'बुद्धा'।
अकादमी अवार्ड विजेता डेविड वार्ड की स्क्रिप्ट पर आधारित इस फिल्म के निर्माता उद्योगपति डा. भूपेंद्र कुमार मोदी हैं। डा. मोदी के सलाहकार कैप्टन विजय त्रेहन ने बताया कि 'लगान', 'स्वदेश', 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में अपना लोहा मनवा चुके आशुतोष गोवारिकर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। आशुतोष का साथ देंगे हालीवुड निर्देशक डेनियल कार्ड्समैन और फिल्म में इफेक्ट्स में जान डालने का जिम्मा होगा फिलिप व स्मिथ का। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने स्वयं इस फिल्म के सफल निर्माण के लिए पूरी टीम को आशीर्वाद दिया है। बुद्ध की भूमिका पर खरा उतरने वाले अभिनेता की तलाश फिलहाल जारी है। फिल्म के कुछ दृश्य काजा, किवर तथा की गोंपा स्पीति में भी फिल्माए जाएंगे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...