22 अगस्त, 2009
आज से पटना व मुजफ्फरपुर नगर निगम आनलाइन
अगले माह से प्रदेश में होल्डिंग टैक्स वसूली की आन लाइन व्यवस्था लागू होने जा रही है। अब गृह कर वसूलने के लिए टैक्स कलेक्टर डोर-टू-डोर नहीं घूमेंगे बल्कि लोग खुद जमा करायेंगे। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद किसी भी बैंक में यह राशि जमा कराई जा सकती है। दरअसल होल्डिंग का कम्प्यूटराइजेशन करते हुए इसे वेबसाइट पर डाल दिया गया है। शनिवार से पटना और मुजफ्फरपुर नगर निगम वेबसाइट पर आन लाइन हो जायेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि 15 सितम्बर तक प्रदेश के सभी नगर निकायों में आन लाइन होल्डिंग टैक्स की व्यवस्था होगी। उसके बाद निकाय का टैक्स कलेक्टर आपके घर नहीं जायेगा। आप खुद ही किसी भी बैंक में टैक्स जमा करा सकते हैं। पटना नगर निगम समेत सभी निकायों के लिए अलग-अलग साइट बनाई गई है। पटना नगर निगम की साइट पर जाकर ई-सर्विसेज की मदद से नाम डालेंगे और होल्डिंग के बारे में बकाये समेत पूरा ब्योरा उपलब्ध हो जायेगा। बस इसके बाद पड़ोस के बैंक में चेक या एटीएम में जाकर पैसे जमा करा दीजिए। अन्य नगर निकायों के लिए यूएलबी डाट एनआईसी डाट इन पर जाकर वार्ड व होल्डिंग नंबर के माध्यम से कर के मद में बकाया राशि आदि का ब्योरा हासिल किया जा सकता है। नगर विकास विभाग के इस प्रयास का फायदा नगर निकायों को मिलेगा तो दूसरी तरफ लोगों को भी सहूलियत होगी। तीसरे राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के आलोक में यदि बड़ी संख्या में निकाय इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं तो निकायों को वसूली के बराबर अनुदान के रूप में मैचिंग ग्रांट देने का प्रावधान है। वहीं टैक्स वसूली की मुकम्मल व्यवस्था नहीं रहने के कारण सभी निकायों को प्रकारांतर से नुकसान होता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...