23 अगस्त, 2009
बिहार में दाल-खाद्य तेल पर लाइसेंस की तैयारी
बिहार में जमाखोरी रोकने के लिए राज्य सरकार अब चीनी के बाद दाल व खाद्य तेलों के व्यापार को भी लाइसेंस के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। चीनी की ही माफिक इन दोनों जिंसों की भी स्टाक लिमिट तय होगी। सरकार ने राशन दुकानों के जरिए दाल की बिक्री का भी फैसला किया है, हालांकि इसकी औपचारिकताएं पूरी की जानी अभी बाकी हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव त्रिपुरारी शरण ने बताया कि दाल और खाद्य तेलों को भी लाइसेंस के दायरे में लाया जायेगा। फिलहाल यह विमर्श के दौर में है लेकिन जल्द ही निर्णय ले लिया जायेगा। इसका उद्देश्य, जमाखोरी रोकना है। श्री शरण ने बताया कि दाल की बिक्री राशन दुकानों के मार्फत भी की जायेगी। फिलवक्त यह व्यवस्था गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) के परिवारों के लिए ही हो रही है। उन्हें 1 किलो दाल दी जायेगी। प्रति किलो पर 10 रुपये की सब्सिडी होगी। मध्यम वर्गीय परिवारों (एपीएल) को सुविधा न देने के संबंध में खाद्य सचिव ने कहा कि अभी यह शुरूआत है। वैसे, एपीएल परिवारों में राशन दुकान जाने की टेंडेंसी नहीं के बराबर है। बताते चलें कि केन्द्र ने राज्य सरकार को 4000 टन दाल मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। इसमें 2000 टन चना और इतनी ही मात्रा में साबूत मसूर है। मसूर की कीमत 52.65 रुपये प्रति किलो है तो चना की 31.10 रुपये प्रति किलो। अनुदान के बाद दोनों दरों में 10 रुपये प्रति किलो की कमी हो जायेगी। प्रत्येक बीपीएल परिवार को 1 किलो के करीब दाल उपलब्ध हो सकेगी। केन्द्र ने राज्य सरकार को मूंग दाल उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया था, लेकिन स्थानीय लोगों में मूंग दाल खाने की आदत नहीं होने से इसे नहीं उठाया जायेगा। जहां तक राशन दुकानों के मार्फत दाल की आपूर्ति की बात है, उसमें एक पेंच फंसा है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने दाल के उठाव के वास्ते वित्त विभाग से 22 करोड़ की कार्यशील पूंजी बतौर ऋण मांगी थी। वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को टर्न डाउन कर दिया। अब सूचना है कि विभाग ने दाल के व्यापार में राज्य खाद्य निगम को अपनी पूंजी लगाने को कहा है। बताया जाता है कि 65 लाख से अधिक बीपीएल परिवारों को राशन आपूर्ति के लिए विभाग ने निगम को जो 60 करोड़ की पूंजी मुहैया करायी है, दाल का व्यापार भी उसी राशि से करना है। राशन की दुकानों से रियायती दर पर खाद्य तेल बांटने की भी व्यवस्था पर विचार चल रहा है। राशन दुकानों के वितरण वाले खाद्य तेलों पर प्रति किलो 15 से 25 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। राशन दुकानों से सोयाबीन, सरसों तेल, मूंगफली तेल और पामोलिन तेल वितरित किया जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन की घेराबंदी कर अवैध रूप से जमे दुकानों व हाटों को हटाने का पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नि...