देश का लगभग आधा हिस्सा सूखे की चपेट में है, जिसके कारण चावल के उत्पादन में 10 प्रतिशत की कमी हो सकती है. कृषि मंत्री शरद पवार ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार कीमतों को काबू में रखने और राशन के जरिये आपूर्ति बढ़ाने के लिए अपने भंडार को भी इस्तेमाल में लायेगी.
चीनी की आपूर्ति बढ़ाने पर विचार
पवार ने सूखे और मूल्यवृद्धि के संदर्भ में रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए राज्यों के खाद्य मंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि अगर कीमतें बढ़ती हैं तो केन्द्र अपने भंडार से गेहूं और चावल को जारी करेगा. सरकार राशन की दुकानों के जरिये चीनी आपूर्ति बढ़ाने की भी तैयारी कर रही है.
कुल 246 जिले सूखा प्रभावित
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''दस राज्यों ने 246 जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया है. यह देश के कुल जिलों का लगभग 46.947 प्रतिशत हिस्सा है.'' उन्होंने कहा, ''मानसून में कमी के कारण धान फसल का क्षेत्र पिछले वर्ष से करीब 57 लाख हेक्टेयर घट जाएगा तथा चावल का उत्पादन करीब एक करोड़ टन कम हो जाएगा.'' उन्होंने कहा कि तिलहन और गन्ना उत्पादन में भी कुछ कमी होने की आशंका है. भारत ने वर्ष 2008-09 में 9 करोड़ 91.5 लाख टन चावल का उत्पादन किया, जिसमें पिछले खरीफ सत्र का 8 करोड़ 45.8 लाख टन उत्पादन भी शामिल है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
नेपाल सरकार ने अप्रवासी नेपालियों को दस साल का वीजा देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हें एक विशेष पहचान पत्र भी मुहैया कराया जाएगा। वि...
-
तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा के अगले अवतार पर चीन की नजरें जमी हुई हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि चीन 11वें पंचेन लामा की तर्...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पुलिस जिला नवगछिया के एसपी पंकज कुमार राज ने सोमवार की रात बिहपुर के अमरपुर में हुई अपराधियों एंव सैप दंपती के बीच घटित घटना को काफी साकारात...
-
हावड़ा से देहरादून आ रही हावड़ा एक्सप्रेस में शनिवार रात सेना के एक कैप्टन व तीन जवानों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इन लोगों ने बरेली से ...
-
स्वाइन फ्लू ने छह और लोगों को अपना शिकार बना लिया है। इनमें से चार मौत अकेले बेंगलूर और एक-एक पुणे व मुंबई में दर्ज की गई। इसके साथ ही देश भ...