दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के गेट नंबर पांच के पास बुधवार सुबह विस्फोट हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। गृह सचिव ने दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में हुए हमला को आतंकी हमला बताते हुए इसमें 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि यह एक आतंकी हमला था। हमले के समय दिल्ली हाई अलर्ट पर थी। घटना की जांच एनआईए और एनएसजी कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने बताया कि ‘मध्यम से उच्च तीव्रता’ वाले इस विस्फोट से विस्फोट स्थल पर ‘गहरा गड्ढा’ हो गया है। विस्फोट अदालत के गेट क्रमांक चार और पांच के बीच स्वागत कक्ष पर सुबह लगभग सवा 10 बजे हुआ।
यह पूछे जाने पर कि क्या यह विस्फोट एक आतंकवादी हमला है, सिंह ने कहा कि यह इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की ही तरह का था, जिसका आतंकवादी गुट इस्तेमाल करते हैं।
हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार है : सफदरगंज अस्पताल -011-26707444/ राम मनोहर लोहिया अस्पताल - 011-23744721, 011-23365525, एम्स 26588700
विस्फोट की ताकत और प्रकृति के बारे में तुरंत कुछ मालूम नहीं हो पाया। विस्फोट गेट नंबर पांच के नजदीक हुआ, जहां सैकड़ों लोग न्यायालय परिसर में प्रवेश के लिए जरूरी पास लेने के इरादे से कतार बांधे इंतजार कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार यह धमाका पास सेक्शन के करीब एक सूटकेस में हुआ है। हाईकोर्ट इस समय खुला ही था इसलिए पास सेक्शन के करीब पास बनवाने के लिए काफी लोग जमा थे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जो भी हाईकोर्ट परिसर में मौजूद है वे तुरंत इस इलाके को खाली कर दें। पुलिस ने आशंका जताई है कि इलाके में और भी बम हो सकते हैं। घायलों को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को आम तौर पर अदालत में अधिक कामकाज होता है क्योंकि यह दिन जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के लिए मुकर्रर है और लोग बड़ी संख्या में अदालत परिसर में आते हैं। विस्फोट की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।
उल्लेखनीय है कि 25 मई 2011 को भी हाईकोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे धमाका हुआ था। उस दिन भी बुधवार था। (भाषा/वेबदुनिया न्यूज)
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पुलिस जिला नवगछिया के एसपी पंकज कुमार राज ने सोमवार की रात बिहपुर के अमरपुर में हुई अपराधियों एंव सैप दंपती के बीच घटित घटना को काफी साकारात...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
कानपुर में राशन की दुकान व खुले बाजार में चीनी के मूल्यों में जबरदस्त अंतर के चलते कालाबाजारियों की चांदी है। जहां राशन की दुकान में इस समय...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आर्थिक नगरी मुंबई भारी बारिश से तरबतर हो गई तथा इस मौसम में उसके समुद्री तटों को सबसे बड़े ज्वार का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियो...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जो पिछले चार दिन के अंदर हुआ। भारतीयों ने इन चार दिनों में दो बार दीवाली मनाई। पहले 30 मार्च को चिर-प्रतिद...
-
इंडोनेशिया के जावा में पिछले हफ्ते आए जबरदस्त भूकंप में 100 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.0 थी।...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...