सोनिया सोटोमेयर ने शनिवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली हिस्पानवी जज के रूप से शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया।
सुप्रीम कोर्ट के 220 साल के इतिहास में वे इस अदालत की सिर्फ तीसरी महिला जज हैं। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने सुप्रीम कोर्ट के सम्मेलन कक्ष में सोनिया को शपथ दिलाई। न्यूयॉर्क में जन्मी सोनिया ने अपनी माँ सेलिना द्वारा ग्रहण की गई बाइबल पर बायाँ हाथ रखकर शपथ ली।
शपथ दिलाने के बाद रॉबर्ट्स ने सुप्रीम कोर्ट के 111वें जज के रूप में शपथ लेने वाली सोनिया से फौरन हाथ मिलाया और बधाई देते हुए कहा कि कोर्ट में आपका स्वागत है।
55 वर्षीय सोनिया पिछले 17 वर्षों से फेडरल जज थीं। उन्होंने 19 साल तक सुप्रीम कोर्ट के जज का काम सम्भालने के बाद मई में सेवानिवृत्त होने की घोषणा करने वाले डेविड साउटर का स्थान ग्रहण किया।
इस पद के लिए सोनिया के नाम का प्रस्ताव करने वाले राष्ट्रपति बराक ओबामा उनके शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नहीं थे, लेकिन वे सोनिया के सम्मान में व्हाइट हाउस में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
सोनिया के शपथ ग्रहण का टीवी पर सीधा प्रसारण किया गया। किसी जज के शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण की यह पहली घटना थी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
राजमाता गायत्री देवी के निधन के बाद जयपुर राजघराने की तमाम संपत्ति तीन हजार करोड़ के कितने टुकड़े होंगे अभी तय नहीं . वसीयत सामने आने से पहल...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
जेट एयरवेज के पायलटों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संकट की जानकारी ली। अब समाधान...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
ताइवान में अगले महीने होने जा रही एक शादी असामान्य शादियों के इतिहास में सबसे अधिक असामान्य साबित हो सकती है। बीबीसी संवाददाता सिंडी सुई क...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...