स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार
भारत में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते पुणे में शनिवार को जहाँ एक शिक्षक की जान चली गई, वहीं अहमदाबाद में एनआरआई देर रात रोग का शिकार हो गया। इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
पुणे में पेशे से शिक्षक 42 वर्षीय तुकाराम कोकरे को शुक्रवार को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक एक निजी अस्पताल से ससून हॉस्पिटल में लाए गए कोकरे की शनिवार को मृत्यु हो गई।
गौरतलब है कि पाँच दिन पहले पुणे में ही 14 वर्षीय छात्रा रिदा शेख की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। देश में इस बीमारी से मृत्यु का वह पहला मामला था। मुम्बई में शनिवार को एक महिला की भी इस बीमारी से मौत हो गई थी।
अहमदाबाद में एनआरआई की मौत : अहमदाबाद में एक 43 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार देर रात जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य सचिव रवि सक्सेना ने बताया कि प्रवीन पटेल नामक यह व्यक्ति प्रवासी भारतीय था। रात लगभग डेढ़ बजे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
सक्सेना ने कहा उन्हें शनिवार सुबह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका बायाँ फेफड़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। उल्लेखनीय है कि पटेल 31 जुलाई को अमेरिका के अटलांटा से लौटे थे और निमोनिया एवं सामान्य फ्लू के कारण उन्हें शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्वास्थ्य सचिव सक्सेना ने कहा उन्हें अस्पताल में तब रैफर किया गया, जब डॉक्टरों को यह महसूस हुआ कि यह सामान्य फ्लू नहीं है। उन्होंने बताया कि पटेल की पत्नी को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है और उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सक्सेना ने बताया कि राज्य में इस महामारी से कुल 10 लोगों को ग्रसित पाया गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
जेट एयरवेज के पायलटों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संकट की जानकारी ली। अब समाधान...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
राजमाता गायत्री देवी के निधन के बाद जयपुर राजघराने की तमाम संपत्ति तीन हजार करोड़ के कितने टुकड़े होंगे अभी तय नहीं . वसीयत सामने आने से पहल...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से संघ ने शनिवार को इस्तीफा मांगा हैं। संघ ने परोक्षा रूप से भाजपा में बदलाव लाने की कमान खुद संभ...