अमेरिका में मैनहट्टन के निकट शनिवार को उड़ान के दौरान हुई विमान दुर्घटना में इटली के पाँच पर्यटकों सहित नौ लोगों की मौत हो गई।
भिड़ंत में मारे गए तीन लोगों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की अध्यक्ष डेबोरा हर्समेन ने कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि शव हेलिकॉप्टर यात्रियों के हैं या उन यात्रियों के जो विमान में सवार थे।
न्यूयॉर्क के महापौर माइकल ब्लूम्बर्ग ने बताया कि एक हेलिकॉप्टर एक छोटे हवाई जहाज से टकराकर मैनहट्टन के निकट हडसन नदी में गिर गया। इस हेलिकॉप्टर में चालक के अतिरिक्त पाँच पर्यटक सवार थे।
बताया जाता है कि ये पर्यटक इटली के रहने वाले थे। जिस विमान से हेलिकॉप्टर की टक्कर हुई, उसमें पायलट और एक बच्चे सहित तीन लोग सवार थे। इसमें से दो के शव अब तक मिल चुके हैं। महापौर के अनुसार दुर्घटना में किसी के भी जिन्दा बचने के आसार नहीं हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुँच गया था। बलूम्बर्ग ने बताया कि ऐसा लगता है कि विमान ने हेलिकॉप्टर को पीछे से टक्कर मारी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हेलिकॉप्टर का संचालन लिबर्टी हेलिकॉप्टर करती थी, जो कि उत्तर पूर्व अमेरिका की सबसे बड़ी चार्टर प्रदाता कंपनी है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार टक्कर के समय जोरदार धमाका हुआ और हेलिकॉप्टर एक पत्थर की भाँति नदी में गिर गया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...