08 अगस्त, 2009
बिजली संकट के खिलाफ ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका। छात्रों का नेतृत्व परिषद के जिला संयोजक अजय कुमार ने किया। छात्रों का कहना था कि नवगछिया में बिजली आपूर्ति के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। जिससे छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। शहर में बिजली के अभाव में कई उपकरणों का उपयोग लोग इच्छानुसार नहीं कर पा रहे हैं। अजय कुमार ने कहा कि मौजूदा बिजली संकट के लिए शत प्रतिशत केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। केन्द्र, बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। कहा कि अगर जल्द ही नवगछिया में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे आये दिन चक्का जाम और आंदोलन चलायेंगे। इस मौके पर सुमित कुमार, राजू गुप्ता, सुमन कुमार, निरंजन कुमार, मिथिलेश कुमार, मेहन्त कुमार, पिंटू कुमार, गौरव सिंह, विमल कुमार, नवीन कुमार दीवाकर कुमार, पंकज कुमार, महेश कुमार, अंगद कुमार आदि उपस्थित थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से संघ ने शनिवार को इस्तीफा मांगा हैं। संघ ने परोक्षा रूप से भाजपा में बदलाव लाने की कमान खुद संभ...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...