दारूल उलूम के एक फतवे में कहा गया है कि हम भारत से प्रेम करते हैं, लेकिन उसकी पूजा नहीं।
देश की इस विख्यात इस्लामिक संस्था के फतवा विभाग से सवाल किया गया था कि क्या मुस्लिम होने के नाते राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ गाया जा सकता है। इसके जवाब में फतवे में कहा गया कि वन्दे मातरम् के कुछ हिस्से ऐसे हैं, जो इस्लामिक आस्था के खिलाफ हैं।
फतवे में कहा गया कि इसमें भारतीय भूमि की तुलना ईश्वर से करते हुए उसकी पूजा की बात की गई है। यह इस्लाम के एक ईश्वरवाद और उसके पूजा के सिद्धांतों के खिलाफ है, इसलिए मुस्लिम बच्चों को इसे गाने से बचना चाहिए।
इसमें आगे कहा गया हम भारत के प्राचीन निवासी हैं, हम अपने देश से प्रेम करते हैं, लेकिन इसकी पूजा नहीं, इस्लाम केवल एक अल्लाह की पूजा की अनुमति देता है और मुस्लिम अल्लाह के अलावा और किसी की पूजा नहीं कर सकते।
दारूल उलूम की वेबसाइट पर जारी किए गए एक अन्य फतवे में भारत के सभी गैर मुस्लिमों को जबरन मुस्लिम बनाने की सलाह को ‘बकवास’ बताते हुए कहा गया कि इस्लाम में इसकी इजाजत हरगिज नहीं है।
फतवे में कहा गया कि इस्लाम न तो गैर मुस्लिमों को जबरन मुसलमान बनाने की अनुमति देता है और न ही उनकी हत्या करने की। कुरान कहता है कि धर्म में किसी तरह की बाध्यता नहीं होना चाहिए। इस्लाम के अनुसार कोई भी व्यक्ति इस्लाम अपनाने या अपने धर्म में बने रहने के लिए स्वतंत्र है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...