भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और पाक प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच संयुक्त बयान से मुंबई पर आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय आमसहमति बाधित हुई है।
लोकसभा में पार्टी की उपनेता सुषमा स्वराज ने कहा कि आज आडवाणी और भारत की यात्रा पर आई अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बीच लगभग 45 मिनट तक विभिन्न राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान आडवाणी ने उन्हें स्पष्ट किया कि 26/11 की घटना के बाद देश में आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय आमसहमति बनी थी कि जब तक पाकिस्तान हमले के दोषियों को दंडित करने की दिशा में सार्थक कार्रवाई नहीं करता है तब तक उससे कोई बातचीत नहीं होगी।
अमेरिकी विदेश मंत्री से बातचीत के दौरान आडवाणी ने कहा कि पाकिस्तान के मुंबई पर आतंकी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किए बिना ही प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मिस्र में संयुक्त बयान में पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू किए जाने की बात कही है। इससे राष्ट्रीय आमसहमति बाधित हुई है।
विपक्ष के नेता ने कहा कि वे अमेरिका के साथ भारत के अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन किसी भी राष्ट्रीय आमसहमति के खिलाफ सरकार कोई भी कार्रवाई करेगी अथवा कोई सरकार से कराने का प्रयास करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...