शिक्षा प्रणाली में हो रहे निरंतर बदलाव के साथ शिक्षकों और छात्रों की ओर से तालमेल नहीं बिठाए जाने के रुझान पर नाखुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने जन-जन तक शिक्षा के प्रसार के लिए इंटरनेट का सहारा लेने की वकालत की है।
पित्रोदा ने कहा कि पाठ्यक्रम में शामिल ज्यादा से ज्यादा सामग्री का इंटरनेट पर मौजूद होना आज वक्त की माँग है। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से अपील की कि वे सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का फायदा उठाने और इसे सीखने के लिए हमेशा तैयार रहें।
‘इग्नू’ की ओर से आयोजित किए गए ‘ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज फॉर नेटवर्क इनेबल्ड एजुकेशन’ विषय पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ओपन कोर्स’ सभी के लिए उपलब्ध होना चाहिए।
इग्नू की ओर से जारी की गई एक प्रेस रिलीज में पित्रोदा के हवाले से कहा गया है कि इसके लिए अगले पाँच सालों में कम से कम 10 करोड़ ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन की जरूरत होगी।
पित्रोदा ने अपनी संस्कृति, संगीत ओर हर्बल मेडिसिनल प्लांट के दस्तावेजीकरण की भी जरूरत पर जोर दिया।
इस मौके पर इग्नू के कुलपति वी. एन. राजशेखरन पिल्लई ने कहा कि पूरा कोर्स मैटिरीयल वेब पर मौजूद है और दुनिया के किसी भी कोने में बैठा शख्स इसे मुफ्त में डाउनलोड कर सकता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...