स्वाइन फ्लू का काला साया गुरुवार को और गहरा हो गया। आज इस बीमारी के चलते 10 लोगों ने अपनी जान गवाईं। इसी के साथ देशभर में इस रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई, जबकि प्रभावितों का आँकड़ा 2401 पर पहुँच गया।
कर्नाटक में अब तक पाँच लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की आज शाम मृत्यु हो गई। स्वाइन फ्लू के कारण देश की वित्तीय राजधानी में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में आज एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
एडीशनल म्यूनिशिपल कमिश्नर मनीषा म्हेस्कर ने बताया कि मृतक का नाम दत्तात्रेय गावड़े था और कस्तूरबा अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। वह उपनगरीय घाटकोपर का निवासी था।
देश भर में स्वाइन फ्लू के नए मामलों में भी आज उछाल आया। स्वाइन फ्लू के 159 नए मामलों के सामने आने के बाद देश में इस वैश्विक महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 2401 हो गई। पुणे में आज 66 नए मामले सामने आए। मुंबई में 18 मामले दर्ज किए गए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...