08 अगस्त, 2009
मदन बाबू के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स्थापना हो। महाविद्यालय के संस्थापक मदन बाबू का यही सपना था। उनके सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उक्त बातें शनिवार को नवगछिया में मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा0 कुमकुम सिंह ने विधानसभा के पूर्व सदस्य सह उक्त महाविद्यालय के संस्थापक मदन सिंह की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्षता करते हुए कही । सभा की शुरूआत स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभा को स्मरणीय बनाने के लिए महाविद्यालय परिसर में 20 वृक्ष लगाए गए। वहीं प्रत्येक वर्ष आज के ही दिन मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। मौके पर डा. मनीषा लाहड़ी, शिक्षक डा. छेदी साह, डा. रीता राय, डा. प्रेमशिलाशरण, डा. सुनन्दा, प्रो. अनिल , प्रो. सदानंद, डा. रेणु, डा. रवीन्द सहित कई छात्राएं उपस्थित थीं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से संघ ने शनिवार को इस्तीफा मांगा हैं। संघ ने परोक्षा रूप से भाजपा में बदलाव लाने की कमान खुद संभ...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...
-
जेट एयरवेज के पायलटों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संकट की जानकारी ली। अब समाधान...