मांगनशाह का मेला
नवगछिया पुलिस जिला अर्न्तगत बिहपुर के दातानगर मिलकी गांव स्थित दाता मांगनशाह रहमतुल्ला अलैय का सालाना उर्स-ए-पाक शनिवार की देर रात पहली चादरपोशी के साथ शुरू हो गई। मजार के खादिम शाह कासीम ने बताया कि शनिवार की रात 12 बजकर 05 मिनट पर परम्परानुसार बिहपुर के स्व. बालाचंद दास (कायस्थ परिवार) के वंशज अरविन्द दास ने सपरिवार आकर दाता के मजार पर पहली चादरपोशी की। तत्पश्चात दूसरी चादरपोशी बीडीओ अरशद फिरोज द्वारा करने के बाद आम जायरीनों के द्वारा चादरपोशी का सिलसिला शुरू हो गया। दाता के उर्स में सभी धर्मो के मानने वाले जायरीनों का सैलाब उमड़ने के साथ मेला भी पूरे शबाब पर है। प्रशासन एवं उर्स इतेंजामिया कमेटी चुस्त दुरूस्त है। थानाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार ने बताया कि विधि व्यवस्था के लिए मेले एवं रास्तों पर पुलिस एवं सैप जवानों की तैनाती की गई है। उर्स इंतेजामिया कमेटी के कार्यालय परिसर में सरकारी व गैर सरकारी नि:शक्त चिकित्सा शिविर लगाया गया। गैर सरकारी शिविर का उद्घाटन बसपा के अजीत शर्मा ने किया। अगले तीन दिनों तक मेले में दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। मजार को आकर्षक पंडाल एवं रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है। इधर, जायरीनों की जुट रही भीड़ को देखते हुए विशेष वाटरप्रूफ पंडाल बनाए गए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से संघ ने शनिवार को इस्तीफा मांगा हैं। संघ ने परोक्षा रूप से भाजपा में बदलाव लाने की कमान खुद संभ...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...