09 मई, 2009
मंजूषा चित्रकला के कद्रदानों के लिए एक अच्छी खबर
बिहुला-विषहरी की आस्था पर आधारित मंजूषा चित्रकला के कद्रदानों के लिए एक अच्छी खबर! दिनों-दिन हाशिए पर जा रही अंग जनपद की इस अनुपम धरोहर के उत्थान के लिए अब राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने कमर कस ली है। उत्कृष्ट व उम्दा कलाकृतियों के जरिये राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली मंजूषा चित्रकला के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नाबार्ड अभियान चलाने के साथ-साथ गरीब महिलाओं को रोजगार भी मुहैया करायेगा। इस संदर्भ में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नवीन कुमार राय ने बताया कि सैकड़ों वर्षो का इतिहास संजोए मंजूषा चित्रकला कभी अंग प्रदेश की पहचान मानी जाती थी, लेकिन अब इसकी स्मृतियां लोगों के जेहन में नाग पंचमी तक ही रख गई हैं। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे उपेक्षित होती जा रही इस धरोहर को दोबारा वही सम्मान दिलाने के लिए नाबार्ड सिल्क सिटी के सभी 16 प्रखंडों में 21 लाख 95 हजार राशि से मंजूषा कला विकास कार्यक्रम को बीती जनवरी से संचालित कर रहा है। तीन वर्षो तक चलने वाली इस योजना में जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की असहाय व गरीब महिलाओं को शामिल किया जाएगा। श्री राय के अनुसार योजना में एक प्रखंड से 30 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इस तरह करीब पूरे भागलपुर से चार सौ अस्सी महिलाओं को एक माह तक मंजूषा चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री राय ने बताया कि प्रशिक्षण में महिलाओं को जागरूक करने के अलावा कला में पारंगत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सौ महिलाओं को मास्टर ट्रेनर बनाकर मंजूषा चित्रकला के उत्थान में लगाया जाएगा। जिनको नाबार्ड उचित मानदेय भी देगा। इसके अलावा शेष महिलाओं द्वारा बनाई गई मंजूषा चित्रकला की कलाकृतियों की बिक्री में नाबार्ड तब तक सहयोग करता रहेगा जब तक वह स्वयं आत्मनिर्भर नहीं हो जातीं। इसके अलावा महिलाओं को कच्चा माल, बेहतर व नई आकृतियों को भी मुहैया कराया जाएगा। श्री राय ने बताया कि नई डिजाइनों और नये प्रोडेक्ट के लिए मंजूषा विकास केन्द्र एवं मार्केटिंग के लिए बुटिक को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चित्रकला से जुड़े लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए मंजूषा विकास निधि भी स्थापित की जाएगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...