कटिहार में महानंदा का तटबंध टूटा
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिहार जिले में आज गोविंदपुर के समीप महानंदा नदी के दायें तटबंध के टूट जाने से जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है.कटिहार से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में आज गोविंदपुर के समीप महानंदा नदी के दायें तटबंध के करीब 300 फ़ीट की दूरी में टूट जाने से जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है. जिलाधिकारी देवोत्तम वर्मा ने यहां बताया कि कटाव स्थल पर तेजी से पानी का बहाव हो रहा है जिससे निकटवर्ती अमदाबाद प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है. उन्होंेने बताया कि इससे प्रखंड मुख्यालय समेत पांच पंचायत बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है. वहीं महानंदा नदी में आये उफ़ान के कारण पहले से ही प्रभावित आजमनगर, बारसोई, कदवा, प्राणपुर, दंडखोरा और मानसाही क्षेत्रों के निचले इलाकों में जहां धान की फ़सलें डूबी हुई हैं. हालांकि महानंदा नदी का जलस्तर कई स्थानों पर घटा है, लेकिन यह अबभी खतरे के निशान से उपर बह रही हैं. |
|
| |
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...