09 मई, 2009
बुनकरों को बिना खर्च के सोलर लालटेन
बुनकरों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराते देख नाबार्ड ने उनके लिए रात में भी वस्त्र का उत्पादन जारी रखने पहल की है। इसके तहत उन्हें बिना खर्च के सोलर लालटेन उपलब्ध करायी जा रही है। इस योजना के तहत गरीब बुनकरों को चिन्हित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पटना स्थिति नाबार्ड के उप महाप्रबंधक डी हरि एवं दिल्ली की टेरी संस्था से धैर्या ढोलकिया की टीम ने बादे लौगांय, सलेमपुर, इब्राहिमपुर फुलवरिया और शेखपुरा गांवों का दौरा किया। उन्हें सोलर लालटेन के लाभ, उनका प्रयोग करने का तरीका और उपलब्ध होने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए प्रत्येक गांव में एक समूह को चिन्हित कर उसके स्तर पर 50 लालटेन प्वांइट चार्जर यूनिट लगाया जाएगा। इस योजना पर आने वाला खर्च नाबार्ड वहन करेगा। इस योजना में नाबार्ड 2 लाख रुपये खर्च वहन करेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना में 10 प्रतिशत की राशि समूह के स्तर पर अंशदान देने के लिए भी नाबार्ड द्वारा साफट लोने दिया जाएगा जिसे 100 किस्तों में वापस लौटाने का प्रावधान है। इस दौरान करीब एक सौ महिला बुनकरों ने दिल्ली से आई टीम से मिलकर सोलर लालटेन के इस्तेमाल, उस पर आने वाले खर्च आदि की जानकारी पायी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बुनकरों को सोलर लालटेन उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली से पहुंची टीम का सहयोग नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नवीन राय, चंदन शुक्ला कर रहे थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...