
उसकी भी मौत हो गई है। यह पता नहीं चला है कि उसने खुद को मार लिया या पुलिस के हाथों मारा गया। वारदात में एक और हमलावर होने की भी बात सामने आ रही है। वह पुलिस की हिरासत में है। हमलावर और उसके मंसूबे के बारे में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
अमेरिकी समय के अनुसार करीब साढ़े नौ बजे स्कूल में यह हमला हुआ। उस
समय सुबह की मीटिंग चल रही थीं। फायरिंग का शोर होने के बाद बच्चों को
क्लासरूम में बंद कर दिया गया। इस दौरान सौ राउंड फायरिंग की गई। कई बच्चों
सहित अन्य लोगों को घायल हालत में बचने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा
गया। कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। बाद में बच्चों
को सुरक्षित निकाला गया। पिछले कुछ महीनों के दौरान अमेरिकी स्कूलों में
गोलीबारी की यह तीसरी घटना है।
हमलावर की पहचान रियान लांजा के रूप में हुई है। उसने बच्चों को मारने से पहले अपनी मां की हत्या की जो स्कूल में ही टीचर थी।
पुलिस के मुताबिक हमलावर के पास दो हैंडगन थी। उसकी उम्र 20 साल बताई गई
है। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। उसका शव स्कूल बिल्डिंग में मिला।
वारदात में एक और हमलावर होने की भी बात सामने आ रही है। यह पुलिस की
हिरासत में बताया गया है।