भाजपा में आंतरिक कलह जारी रहने के बीच पार्टी के असंतुष्ट नेता अरुण शौरी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से मुलाकात की।
शौरी ने हालाँकि इसे नियमित शिष्टाचार भेंट बताया। शौरी हर पखवारे के बाद वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए उनसे मुलाकात करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का भाजपा में जारी राजनीतिक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भाजपा से निष्कासित नेता जसवंतसिंह ने भी वाजपेयी से मुलाकात की थी।